उत्तराखंड

उत्तराखंड शासन ने तीन IAS  अफसरों के कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

देहरादून।

उत्तराखंड शासन ने तीन IAS  अफसरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।

सचिव कार्मिक शैलेश बगोली के द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव एल फैनई को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग दिया गया है।

इससे पहले सचिव बृजेश संत यह विभाग देख रहे थे। वही अब बृजेश संत को समाज कल्याण व आयुक्त समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गयी है।

सचिव राधिका झा से यह महकमा वापस लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *