CM धामी कल इस जिले का दौरा करेंगे
चंपावत।
क्षेत्र के विधायक और सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अगस्त को बिरगुल क्षेत्र के दुबचौड़ा लधौली में जा रहे हैं।
वह यहां रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रूपरेखा तय की।
रामलीला मंच दूबचौड़ा में 30 अगस्त को रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पत्नी गीता धामी पहुंचेंगी।

