उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य सचिव को आईडीपीएल कॉलोनी में बिजली उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए

ऋषिकेश।आईडीपीएल में निवासरत लोगों के घरों की बिजली काटे जाने का प्रकरण शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के समक्ष पंहुचा। मंत्री मुख्य सचिव को आईडीपीएल कॉलोनी में बिजली उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।रविवार को विस्थापित क्षेत्र में आईडीपीएल कॉलोनी के लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के नेतृत्व में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। लोगों ने कहा कि बीते रोज आईडीपीएल कॉलोनी की बिजली काट दी गई है। इससे कॉलोनी में बिजली और पानी की दिक्कतें पैदा हो गयी हैं। मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू से फोन पर वार्ता कर कहा कि आईडीपीएल में मानवीय आधार पर बिजली उपलब्ध करवाई जाए, जिससे गर्मी और डेंगू जैसी स्थिति में लोगों को राहत मिले। साथ ही पानी की समस्या भी दूर हो।इसके बाद आईडीपीएल के लोगों ने मंत्री का आभार जताया। मौके पर आईडीपीएल निवासी सुरेंद्र कुमार, वायुराज सिंह, विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, गीता मित्तल, निर्मला उनियाल, अजित वशिष्ठ, पुनिता भंडारी, राजेश कोठियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *