अब इन अभियंताओं को मिली ये जिम्मेदारी
श्री अनूप सेमवाल, प्रभारी सहायक अभियन्ता, एफ०आई०यू० रायपुर, देहरादून का सम्बद्धीकरण कार्यालय अधिशासी अभियन्ता (एफ0आई0यू0) अनुरक्षण खण्ड उत्तराखण्ड जल संस्थान देहरादून मुख्यालय कालसी में जल जीवन मिशन की अवधि समाप्त होने अथवा 06 माह (जो भी पहले हो) तक के लिए तत्काल प्रभाव से किया जाता है।

एफ0आई0यू0 पैरी अर्बन अनुरक्षण खण्ड देहरादून शाखा का मुख्यालय कालसी में स्थापित करते हुए उक्त शाखा में कार्यरत प्रभारी अधिशासी अभियन्ता श्री राजेश निर्वाल के द्वारा अपने वर्तमान पद के कार्यों के साथ-साथ शाखा अनुरक्षण खण्ड देहरादून द्वारा संचालित विकासखण्ड कालसी चकराता एवं विकासनगर के अन्तर्गत जल जीवन मिशन से सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता के कार्यों का सम्पादन जल जीवन मिशन की अवधि समाप्त होने अथवा 06 माह (जो भी पहले हो) तक के लिए किया जायेगा। इस हेतु श्री निर्वाल को अतिरिक्त वित्तीय लाभ देय नही होगा और ना ही इनकी ज्येष्ठता प्रभावित होगी।

