बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने बद्री-केदार धाम के दर्शन किए
देहरादून।बद्रीनाथ – केदारनाथ के दर्शन को पहुंची फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी पुत्री राशी के साथ मंगलवार भगवान केदारनाथ के दर्शन किये केदारनाथ दर्शन के पश्चात फिल्म अभिनेत्री दोपहर में बदरीनाथ धाम पहुंची।फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन मंगलवार को बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ राजधानी देहरादून से केदारनाथ धाम पहंची वह बीते सोमवार 6 नवंबर को देर शाम मुंबई से देहरादून आयी।तत्पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिल्म अभिनेत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। फिल्म अभिनेत्री केदारनाथ मंदिर से बाहर आते ही प्रशंसकों से घिर गयी तथा तीर्थयात्रियों ने उनके साथ सेल्फी ली।उन्होंने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की तथा केदारनाथ धाम के आलौकिक सौंदर्य को देख अविभूत नजर आयी। इस अवसर पर मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, प्रदीप सेमवाल, ललित त्रिवेदी मौजूद रहे।

