सहाराश्री सुब्रत राय की अस्थियां गंगा में विसर्जित

0
23_11_2023-subrata_roy_23587583

हरिद्वार।सुब्रत राय का निधन 14 नवंबर 2023 को रात हुआ था। वे मुधमेह उच्च रक्तचाप मेटास्टेटिक मैलिग्नेंसी से पीड़ित थे। सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उनकी अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई। इस दौरान उनकी परिवार और खास लोग हरिद्वार पहुंचे।

सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा की अस्थियां बुधवार को हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जित कर दी गई। इस दौरान उनके परिवार के साथ कई सारे लोग मौजूद रहे।

अस्थियां उनके भतीजे जाग्रतो रॉय व उप-प्रबंध कार्यकर्ता निदेशक ओपी श्रीवास्तव के पुत्र रजत प्रकाश और सहारा इंडिया परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की। इससे पूर्व वाराणसी और प्रयागराज में भी अस्थि विसर्जन हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *