उत्तराखंड पेयजल निगम से आया ये नया अपडेट
इस कार्यालय के ज्ञाप सं० 671/प्र०नि० कैम्प-अधि०अधी० अभि0/10, दिनांक 30.10.2023 द्वारा श्री अनुज कौशिक, अधीक्षण अभियन्ता, इकाई समन्वयक्, परियोजना प्रबन्धन इकाई, स्वजल परियोजना, देहरादून का अधीक्षण अभियन्ता, यांत्रिक मण्डल, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून के पद पर किये गये स्थानान्तरण आदेश के विरूद्ध श्री प्रवीण कुमार राय द्वारा मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल में दायर रिट याचिका सं0 509/2023 पर मा० उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 10.11.2023 को निम्न आदेश पारित किये गये हैं:-
“Let counter affidavits be filed within three weeks. Rejoinder, if any, be filed within two weeks thereafter. List on 26-12-2023. In the meantime, effect and operation of impugned order shall remain stayed quo petitioner.”
अतः मा० उच्च न्यायालय के उक्त अन्तरिम आदेशों के अनुपालन में एतद् द्वारा श्री अनुज कौशिक, अधीक्षण अभियन्ता के स्थानान्तरण आदेश दिनांक 30.10.2023 को मा० उच्च न्यायालय के अगले आदेशों तक स्थगित किया जाता है।

इस कार्यालय के ज्ञाप सं० 675/प्र०नि० कैम्प-अधि0अधी० अभि० /14, दिनांक 30.10.2023 द्वारा श्री दीपक मलिक, अधीक्षण अभियन्ता, निर्माण मण्डल, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, गोपेश्वर का महाप्रबन्धक (गढ०), निर्माण विंग, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, देहरादून के पद पर किये गये स्थानान्तरण आदेश के विरूद्ध श्री सोहित कुमार बर्नवाल द्वारा मा० उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल में दायर रिट याचिका सं० 513/2023 पर मा० उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 10.11.2023 को निम्न आदेश पारित किये गये हैं:-
“Let counter affidavits be filed within three weeks. Rejoinder, if any, be filed within two weeks thereafter. List on 26-12-2023. In the meantime, effect and operation of impugned order shall remain stayed quo petitioner.”
अतः मा० उच्च न्यायालय के उक्त अन्तरिम आदेशों के अनुपालन में एतद् द्वारा श्री दीपक मलिक, अधीक्षण अभियन्ता के स्थानान्तरण आदेश दिनांक 30.10.2023 को मा० उच्च न्यायालय के अगले आदेशों तक स्थगित किया जाता है।

