अखिर क्यों रहे सचिवालय के अधिकारी/कर्मचारी परेशान? पढ़िए खबर
देहरादून।Iयूपीसीएल ने बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। राजपुर रोड, सुभाष रोड, चकराता रोड पर बिजली लाइन भूमिगत होने के चलते खंभे हटाने का काम किया गया। इसके लिए सभी खंभों पर लगे ऑप्टिकल फाइबर केबल व अन्य केबल काटकर नीचे फेंक दिए गए। इसके साथ ही राजधानी में इंटरनेट सेवाएं तकरीबन ठप हो गईं। कई दूरसंचार कंपनियों के उपभोक्ताओं के मोबाइल से तो नेटवर्क ही गायब हो गया, जिससे वह दिनभर फोन भी नहीं कर सके। अभी ये अभियान आगे भी जारी रहने की संभावना है।
इस अभियान की वजह से खुद यूपीसीएल के दफ्तर में भी इंटरनेट सेवाएं बाधित रहीं। यहां दिनभर में तमाम काम प्रभावित हुए। इसके अलावा सचिवालय समेत कई अन्य सरकारी दफ्तरों में कामकाज नहीं हो पाया। इस वजह से अधिकारी, कर्मचारी, लोग परेशान दिखे।

