सांसद ने अधिशासी अभियन्ता उत्तराखण्ड पेयजल निगम को लिखा पत्र

0
Screenshot_20231211_204637_Facebook

अधिशासी अभियन्ता उत्तराखण्ड पेयजल निगम, निकट राही होटल, हरिद्वार

ठाकुर संजय सिंह, कैम्प कार्यालय 53 साऊथ सिविल लाईन डबल फाटक, पोस्ट ऑफिस मिलापनगर, रूड़की, जनपद हरिद्वार का संलग्न पत्र मूलरूप में प्रेषित है। जिसमें इन्होंने अवगत कराया है कि विधानसभा खानपुर/लक्सर क्षेत्र के ग्राम दाबकी कलों व महेश्वरी में पानी की टंकी बंद पड़ी हुई है जिस कारण क्षेत्रवासियों को गम्भीर पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा पेयजल समस्या के निराकरण हेतु ग्रामीण स्तर पर नव निर्मित पेयजल टंकी को सुचारू रूप से संचालित किये जाने की मांग लगातार की जा रही है।

अतः शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर उक्त पेयजल टंकी को यथाशीघ्र सुचारू रूप से संचालित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित कर तद्नुसार कृत कार्यवाही से मुझे भी अवगत कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *