गुस्से में पेयजल निगम-जल संस्थान के अधिकारी- कर्मचारी,धरने प्रदर्शन की दी चेतावनी
पूरे राज्य में पेयजल कार्मिकों का आन्दोलन प्रारम्भ दिनांक 31.01.2024 तक मांगे न मानने पर हड़ताल की चेतावनी
पूर्व घोषित कार्यकम के अनुसार पेयजल कार्मिकों द्वारा पूरे प्रदेश समस्त जनपदों/ नगरों में जल संस्थान-जल निगम समस्त मोर्चा के बैनर तले प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक धरना दिया गया। जनपद देहरादून में मुख्य महाप्रबन्धक कार्यालय, उत्तराखण्ड जल संस्थान, “जल भवन” बी-ब्लाक, नेहरू कालोनी देहरादून में धरना दिया गया। जल संस्थान-जल निगम मोर्चे के संयोजक श्री रमेश विंजोला जी ने शीघ्र 02 मांगों को हल करने की मांग की गयी है:-
1. उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान का एकीकरण करते हुये राजकीयकरण किया जाये।
2. UUSDA द्वारा कराये जा रहे समस्त पेयजल / सीवरेज निर्माण कार्य उत्तराखण्ड पेयजल निगम के माध्यम से कराये जाये तथा उक्त कार्यों का अनुरक्षण / संचालन कार्य उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा ही किया जाये तथा शहरी विकास विभाग में वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर तैनात अभियन्ताओं को तत्काल उनके मूल विभाग में वापिस भेजा जाये व शहरी विकास विभाग द्वारा ADB से लिये गये लोन के सापेक्ष कराये गये समस्त पेयजल / सीवरेज कार्यों की जांच एस०आई०टी० गठित करके करायी जाये।
जल संस्थान-जल निगम संयुक्त मोर्चे के संयोजक विजय खाली ने बताया की मांगे पूरी न होने पर निम्न आन्दोलन किया जायेगा –
1. दिनांक 20.01.2024 को पूरे उत्तराखण्ड स्थित सभी जल निगम एवं जल संस्थान के कार्मिको / पेन्शनरों द्वारा नगरों / जनपदो मे प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक सांकेतिक धरना दिया जायेगा।
2. दिनांक 21.01.2024 एवं 22.01.2024 को सभी जनपदो / नगरो मे जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शासन / सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
3. दिनांक 23.01.2024 एवं 24.01.2024 को पूरे उत्तराखण्ड स्थित सभी जल निगम एवं जल संस्थान के कार्मिको / पेन्शनरों द्वारा नगरों/जनपदों में प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक धरना दिया जायेगा तथा ज्ञापन जिलाधिकारी / उपजिलाधिकारी / तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया जायेगा।
4. दिनांक 25.01.2024 को सभी जनपदो/नगरों में कार्मिको / पेन्शनरों द्वारा रैली का आयोजन किया जायेगा।
5. दिनांक 27.01.2024 तक मांगो का समाधान न होने पर सभी नगरो / जनपदो मे अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा और निर्माण कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया जायेगा। पेयजल व्यवस्था बाधित न हो तथा आम जनता को असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत संचालन कार्यों को प्रभावित नही किया जायेगा।
परन्तु दिनांक 31.01.2024 तक भी शासन / सरकार द्वारा मांगो का समाधान नही किया जाता है, तो इन परिस्थितियों मे दिनांक 01.02.2024 को मोर्चे की उच्चाधिकार समिति की बैठक में पूर्ण कार्य बहिष्कार / हड़ताल पर निर्णय लिया जायेगा। धरना कार्यक्रम में निम्न कार्मिक उपस्थित रहें-
श्री जितेन्द्र सिंह देव, श्री रमेश विंजोला, श्री विजय खाली, श्री श्याम सिंह नेगी, श्री महेश चन्द्र भट्ट, श्री लाल सिंह रौतेला, श्री शिशुपाल सिंह रावत, श्री विनोद सिंह, श्री अशीष तिवारी, श्री धन सिंह चौहान, श्री संदीप मलोहत्रा, श्री नन्द कुमार तिवारी, श्री जगत सिंह, श्री रमेश चन्द्र शर्मा, श्रीमती सरिता नेगी, श्रीमती ममता भकुनी, श्रीमती संतोष पुण्डीर, श्रीमती कांता देवी,

