27 फरवरी को पेयजल कार्मिकों का विधानसभा घेराव

0
IMG-20240221-WA0326

27 फरवरी को पेयजल कार्मिकों का विधानसभा घेराव

दिनांक 28 फरवरी से हो सकती है अनिश्चितकालीन हड़ताल

देहरादून ।आज दिनांक 21 फरवरी 2024 को जल संस्थान -जल निगम संयुक्त मोर्चा की हाई पावर की कमेटी देहरादून में आयोजित हुई। जिसमें श्री रमेश बिंजोला संयोजक ने कहा किउत्तराखंड पेयजल निगम व उत्तराखंड जल संस्थान का राजकीयकरण करते हुए एकीकरण करने की मांग और शहरी विकास विभाग द्वारा पेयजल विभाग के काम किए जाने के विरोध में पेयजल निगम कार्मिकों द्वारा जनवरी माह में किया गया आंदोलन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आश्वासन पर 20 फरवरी तक के लिए स्थगित किया गया था। मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए आश्वासन पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी के अनुरोध पर पेयजल कर्मचारी अपना धरना स्थगित करने और हड़ताल न करने के लिए मान गए थे। लेकिन शासन के अधिकारियों द्वारा अभी तक एक भी मांग पर कोई शासनादेश जारी नहीं हो किया गया है। इसके विरोध में हाई पावर कमेटी में एकमत से निर्णय लिया गया कि

1. दिनांक 23 व 24 फरवरी को जल संस्थान-जल निगम के कार्मिकों द्वारा उत्तराखंड प्रदेश के सभी नगरों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा.
2. दिनांक 26 फरवरी 2024 को सभी जनपदों से कार्मिकों द्वारा देहरादून कूच किया जाएगा।
3. दिनांक 27 फरवरी 2024 को विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा.
4. घेराव के उपरांत दिनांक 28 फरवरी से हड़ताल करने या ना करने पर निर्णय सभा स्थल पर ही लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed