उत्तराखंड

मांगे पूरी न होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे पेयजल कर्मी

देहरादून।जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के सदस्यों द्वारा अपनी दो मांगों को लेकर उत्तराखण्ड जल संस्थान, जल भवन, नेहरू कॉलोनी, देहरादून पर पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 04.03.2024 को प्रातः 10:00 से मध्याह्न 12:00 बजे तक (02 घंटे) का सांकेतिक धरना दिया गया तथा अपनी निम्न न्यायोचित मांगो को पूर्ण करने हेतु शीघ्र से शीघ्र शासनादेश जारी कराने की मांग की गई:-

1. उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान को राजकीय विभाग बनाया जाये।

2. USDDA द्वारा कराये जा रहे समस्त पेयजल / सीवरेज निर्माण कार्य उत्तराखण्ड पेयजल निगम के माध्यम से कराये जायेंगे तथा उक्त कार्यों का अनुरक्षण / संचालन व राजस्व वसूली कार्य उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा ही कराये जायेंगे।

बैठक में उपस्थित कार्मिकों द्वारा एकमत निर्णय लिया गया कि यदि सरकार द्वारा उपरोक्त दोनों मांगो पर आचार संहिता लागू होने से पूर्व शासनादेश जारी किया जाता है तो आचार संहिता समाप्त होते ही पेयजल कार्मिक / पेन्शनर्स द्वारा उग्र आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया जायेगा एवं लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा।

धरना कार्यक्रम में निम्न कार्मिक उपस्थित रहे :-

श्री रमेश विंजोला, विजय खाली, श्याम सिंह नेगी, संदीप मल्होत्रा (मीडिया प्रभारी), रामचन्द्र सेमवाल, आनन्द सिंह राजपूत, जीवानंद भट्ट, उजमा खालिद, महेश्वरी नेगी, आभा सिंह, राधा देवी, रचना नेगी, रमेश सिंह सैनी, नरेन्द्र पाल, याद राम सिंह, सीताराम, चिरंजी लाल, श्रीपाल सिंह, मनवर सिंह, अमित गुसांई, सागर सिंध्याल, अंशु ठाकुर, देवेंद्र राणा, पूजा, नंद कुमार तिवारी, आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *