कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पेयजल निगम के कार्यों की समीक्षा की,लगभग 498 करोड़ की लागत से होगा ये काम

0
2023_1image_15_09_454915146rem

ऋषिकेश।कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा में उत्तराखंड पेयजल निगम की ओर से केएफडब्ल्यू (जर्मन बैंक) पोषित परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी पांच फेज में होने वाले कार्यों की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही दो वर्षों के भीतर कार्य पूरा करने को कहा। इसके अलावा सीवर लाइन बिछाने के दौरान गुणवत्ता व नागरिकों को आवागमन में दिक्कतें न होने के लिए भी निर्देशित किया।

शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पांच फेज में करीब 233.28 किमी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जिसकी अनुमानित लागत करीब 498.38 करोड़ रुपये है।

बताया कि 180.34 करोड़ से करीब 65.68 किमी सीवर लाइन सोमेश्वर नगर, गंगा नगर, अपर गंगानगर, गंगा विहार, बनखंडी, हनुमंतपुरम, शांतिनगर, आवास विकास, भरत विहार, आईटीबीपी कैंप, सर्वहारा नगर तक बिछाई जाएगी।

151.61 करोड़ से करीब 60.11 किमी सीवर लाइन शैल विहार, प्रगति विहार, आशुतोष नगर, नटराज चौक, कुम्हारबाड़ा, भरत मंदिर, आदर्श नगर, सुभाष नगर, टीएचडीसी, बंगाली बस्ती, मायाकुंड, मालवीय मार्ग, तिलक रोड़, नगर निगम, सदानंद मार्ग, अद्वैतानंद मार्ग, मार्केट, आमबाग, निर्मल ब्लॉक, पशुलोक तक बिछाई जाएगी।

187.17 करोड़ से करीब 79.89 किमी तक मालवीय नगर, खदरी खड़कमाफ, श्यामपुर में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। 59.47 करोड़ की लागत से गुमानीवाला, बीबीवाला, कैनाल रोड क्षेत्र तक बिछाई जाएगी। 19.79 करोड़ से अन्य क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। बताया कि कार्य जल्द शुरू किए जाने हैं।

इस मौके पर सहायक अभियंता दीपक वत्स, अपर सहायक अभियंता संदीप कुमार, दिनेश दवाण, जेई ललित सत्वाल, आशीष चमोली, कंसल्टेंट श्याम गुप्ता, जर्मन बैंक के इंजीनियर पीके पाड़ी, असिस्टेंट इंजीनियर अब्दुल मोहतालिब आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *