गढ़वाली गायक नरेंद्र सिंह नेगी और लेखक दीवान बजेली संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित
देहरादून।उत्तराखंड के लिए आज का शनिवार दोहरी खुशी लाया है।आज पहाड़ की दो-दो प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हुआ है।प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और लेखक दीवान सिंह बजेली को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के विज्ञान भवन में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ये सम्मान दिया।अपने गीतों में पहाड़ का हर रंग घोलने वाले लोकप्रिय गायक नरेंद्र सिंह नेगी आज संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए गए। नेगी के साथ लेखक दीवान सिंह बजेली का भी सम्मान हुआ।उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दोनों को दिल्ली के विज्ञान भवन में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।

