नैनीताल में होली पर्व के चलते सैलानियों की भारी भीड़
नैनीताल। होली पर्व के चलते सैलानियों की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। शनिवार को नगर के अधिकांश होटल पैक हो गए। पार्किंग स्थल भी फुल होने के बाद पर्यटक वाहनों से जाम की स्थितब भी बनी रही। कारोबार में उछाल देख पर्यटन कारोबारी बेहद खुश नजर आए।
नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार सोमवार तक सैलानियों की आमद बनी रहने की उम्मीद है। इस वीकेंड नैनीताल में जमकर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
शाम के समय में मॉलरोड में भी पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ने से रौनक रही। झील में नौकायन करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा। गिफ्ट सेंटरों में खरीदारी करने वाले सैलानियों की भीड़ रही। पिछले कई दिनों से होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। बुकिंग फुल भी हो गई।

