मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट खुले

0
samatharatal-sa-12-hajara-fata-ka-uucaii-para-dadatal-ma-khal-ma-ananaparanae-mathara-ka-kapata-sarata-jaganprka_2856a39dfd56f4d6452bad085274a8f1

उत्तरकाशी। समुद्रतल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर डोडीताल किनारे स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट विधिविधान के साथ छह माह के लिए खोल दिए हैं। मंदिर के कपाट गणेश चतुर्थी के अवसर पर कृष्ण पक्ष में सुबह 9.15 बजे खोले गए।

डोडीताल में मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट खोलने के लिए बीते शुक्रवार को अगोड़ा गांव से नाग देवता की देवडोली सहित असी गंगा घाटी के विभिन्न गांवों की देवडोलियों सहित श्रद्धालु रवाना हुए थे। शनिवार सुबह देवडोलियों सहित पांडव पश्वों और श्रद्धालुओं ने डोडीताल की झील में स्नान किया। उसके बाद नाग देवता की डोली के आदेश पर मां अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर देव झंडी लगाकर पूजा-अर्चना शुरू हुई।

मंदिर में विशेष हवन और पूजा के बाद विधिविधान से मंदिर के कपाट सुबह 9.15 बजे खोल दिए गए। मंदिर के मुख्य पुरोहित शास्त्री राधेश्याम खंडूड़ी ने बताया कि डोडीताल भगवान गणेश की जन्मभूमि मानी जाती है। यहां पहुंचने के लिए अगोड़ा गांव तक करीब 18 किमी का सफर मैक्सी-टैक्सी से तय किया जा सकता है। उसके बाद बांज-बुरांश के जंगल के बीच करीब 15 किमी का पैदल ट्रैक कर डोडीताल पहुंचा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed