हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गंगा घाटों में स्‍नान जारी

0
IMG-20240523-WA0318

हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गंगा घाटों में स्‍नान जारी

हरिद्वार।चारधाम यात्रा सीजन के बीच बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर गुरुवार को धर्म नगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। हर की पैड़ी ब्रह्म कुंड पर भोर से ही श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं।मालवीय द्वीप के अलावा आसपास के गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। गंगा स्नान के अलावा श्रद्धालु गंगा मैया का दुग्धाभिषेक और दीपदान कर पुण्य कमा रहे हैं। पूरा हरिद्वार हर-हर गंगे के उद्घोष से गुंजायमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *