उत्तराखंड

जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा ने धरना स्थगित करने का लिया निर्णय

जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के पत्र सं० 30/देहरादून, दिनांक 06.06.2024 के द्वारा दिनांक 21.06.2024 से पूर्ण हड़ताल / कार्यबहिष्कार का नोटिस दिया गया था। उक्त आंदोलन हेतु मुख्य मांग राजकीयकरण होने तक वेतन/पेंशन का भुगतान ग्लोबल के माध्यम से कोषागार से कराये जाने की थी। उक्त मांग के क्रम में पेयजल निगम के प्रबन्ध द्वारा अपनी सहमति दे गयी थी परन्तु जल संस्थान के प्रबन्धन के द्वारा अपना सहमति नहीं दी गई थी। इसी क्रम में आज दिनांक 20.06.2024 को संयुक्त मोर्चे की एक बैठक संगठन भवन, उत्तराखण्ड पेयजल निगम, कमला नगर, देहरादून में आयोजित की गई।

मोर्चे के संयोजक श्री रमेश विंजोला द्वारा बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि संयुक्त मोर्च के कार्यक्रम दिनांक 11.06.2024 से 15.06.2024 तक उत्तराखण्ड जल संस्थान प्रबन्धक पक्ष द्वारा सहमति दिये जाने के सम्बन्ध में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 15.06.2024 को संयुक्त मोर्चे को प्रबन्धक पक्ष द्वारा वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया। प्रबन्धक पक्ष द्वारा संयुक्त मोर्चे को अवगत कराया गया कि ग्लोबल के माध्यम से कोषागार से वेतन भत्ते एवं पेंशन पर अपनी सहमति व्यक्त कर दिनांक 18.06.2024 को उनके द्वारा शासन को सहमति प्रदान कर दी गई है।

सभा को सम्बोधितक करते हुये संयोजक श्रीं विजय खाली द्वारा अवगत कराया गया कि दोनों विभागों की सहमति के उपरान्त पूर्व निर्धारित दिनांक 21.06.2024 से हड़ताल/कार्य बहिष्कारका निर्णय स्थगित किया जा रहा है। संयोजक मण्डल ने संयुक्त मोर्चे के समस्त के पदाधिकारियों / सदस्योंका आभार व्यक्त किया कि आप लोगों द्वारा आंदोलन को सफल बनाने हेतु अपना योगदान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *