गुस्से मे डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ,की ये मांग
गुस्से मे डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ,की ये मांग
देहरादून।उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनीयर्स संघ,ग्रामीण निर्माण विभाग की आज महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में शासनादेश के अनुरूप वर्ष 1995, 2004 और 2018 में नियुक्त कार्मिकों का वेतन निर्धारण करने, 2018 में नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को अपर सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति देने, वाहन भत्ता अनुमन्य करने समेत अन्य में अंगला के निराकरण की मांग की है।

इंजीनियरों ने कहा कि लंबे समय से मांगों के निराकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं हो पाई, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है।बैठक मे इंजीनियर्स की दस सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई और जल्द ही समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।इस मौके पर अध्यक्ष राजीवकांत डबराल, सचिव नीरज कुमार, विकास अंथवाल, मुकेश रमोला, रघुवीर नेगी, वेदभूषण ढौंडियाल, राकेश सिंह बिष्ट, डीपीएस रावत, संदीप कुमार, ईश्वर सिंह रावत, शमशाद अंसारी, जगदीश नेगी, ऋतु भट्ट आदि मौजूद रहे।


