राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने शहीद स्थल पर दिया आज सांकेतिक धरना
देहरादून।आज दिनाँक 18.07.2024 को राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ, उत्तराखण्ड द्वारा अपने निर्धारित आन्दोलन के अनुरूप शहीद स्थल, देहरादून में शहीदों को नमन करते हुये अपना एक दिन का सांकेतिक घरना दिया गया। जिसमे पेयजल, जल सस्थान, जल निगम, परिवहन निगम, वन विकास निगम्, गढवाल गण्डल विकास निगम, कुमाऊ मण्डल विकास निगम, आदि निगमो, निकायों एवं उपक्रमो के कार्मिको द्वारा प्रतिभाग करते हुये सरकार/शासन से निम्न मोंगो का निराकरण न किये जाने के सम्बन्ध में अपना रोष प्रकट करते हुये अतिशीघ्र निम्नलिखित मोंगो का निराकरण करने की माँग रखी गई:-

01 राज्य के सार्वजनिक निगमो, निकायो, उपक्रमो में लगातार दस वर्षों से अधिक सेवारत कार्मिको को एक साथ नियमित किया जाये।

(राज्य के अधीनस्थ सार्वजनिक निगमो, निकायों, उपक्रभो में हजारो कार्मिको के पद रिक्त होने के बावजूद वह उपनल, आउट सोर्स एवं दैनिक, संविदा, विशेष श्रेणी के पदो पर कई वर्षा से कार्य कर रहे है। कई निगमो में अधिवर्षता आयु पूरी होने पर दैनिक/संविदा पर ही कार्मिक सेवानिवृत्त हो गये है। निगमो निकायों, उपक्रमो में लगातार हो रही सेवानिवृत्ति के कारण 35 से 40 प्रतिशत कार्मिक ही नियमित रह गये है। निगमो, निकायो, उपकमो में नियमित कार्मिको की कमी होने के कारण नियमित कार्मिको पर कार्यभार तीन गुना बढ़ गया है। कार्मिक ढाँचे में पद रिक्त होने के बावजूद नियमित नियुक्तियों के साथ पर दैनिक, संविदा, विशेष श्रेणी, आउटसोर्स, उपनल के माध्यम से कार्य निष्पादित कर रहे है।)

02- माननीय मुख्यमंत्री जी की बैठक दिनाँक 05.11.2022 के अनुरूप जारी कार्यवृत्त दिनॉक 18.11.2022 (बिन्दु सख्या-17) के अनुसार शासनादेश जारी किये जायें।
क) राज्य कार्मिको की भाँति जनवरी 2024 से महगाई भत्तो का लाभ निगमो, उपकमो में लागू किया जायें।
. ख) राज्य कार्मिको की भाति सातवे वेतन आयोग की संस्तुतियां के अनुसार शेष निगमों मे मकान किराया भत्ता लागू किया जाये।
ग) राज्य कार्मिको की भाँति पदोन्नति हेतु अर्हकार योग्यता में शिथिलीकरण पत्र जारी होने की तिथि से 06 माह के लिये किया जायें।
समस्त निगमो, निकायों एवं उपक्रमो में मानननीय न्यायालय के निर्देशासनुसार कार्यवाही करते हुये शासनादेशो के अनुरूप प्रदान की गये वेतन भत्तो की वसूली न की जायें। वेतन विसंगति समिति की संस्तुतिया को जारी करते हुये ग्रेड वेतन 1900 को समाप्त करते।हुये ग्रेड वेतन 2000 किया जाये।
शहीद स्थल पर सभा की अध्यक्षता श्री दिनेश गौसाई, अध्यक्ष, निगम महासंघ एवं संचालन श्री वी०एस० रावत, गहासचिव, निगम महासंघ के द्वारा किया गया।
धरने के उपरान्त निगम महासंघ की एक बैठक 66 गाँधी रोड, स्थित परिषद कार्यालय में आहूत 404 की गई। जिसमे सर्वसम्मति से दिनाँक 25 जुलाई 2024 से 16 अगस्त 2024 तक जनजागरण अभियान के तहत प्रत्येक इकाई स्तर से ज्ञापन माननीय मुख्यमजी को प्रेषित किया जायेगा। दिनाँक 17 अगस्त 2024 को प्रत्येक मण्डलीय स्थल (देहरादून, हल्द्वानी, एवं टनकपुर) पर धरना दिया जायेगा। तदोपरान्त दिनांक 03 सितम्बर 2024 को शहीद स्थल, कचहरी देहरादून से सचिवालय तक महारैली कर कूच किया जायेगया तथा रैली स्थल से प्रदेश व्यापी कार्यवहिष्कार तथा हडताल का आहवान किया जायेगा।
इस अवसर पर श्री रामकुमार, रमेश बिंजोला, दिनेश पन्त, विजय खाली, टी०एस० विष्ट, दिवाकार शाही, मनमोहन चौधरी, बृजमोहन जुयाल, राजेश रमोला,संदीप मल्होत्रा,ओमप्रकाश भटट, आन सिह जीना, शंकर सिह, राकेश पेटवाल, मेजपाल सिह मुकेश नैथानी, दिनेश गुरूरानी, आदि उपस्थित रहे।

