पेयजल कार्मिक आंदोलन की राह पर, 17 अगस्त को करेंगे आंदोलन कार्यक्रम की घोषणा
पेयजल कार्मिक आंदोलन की राह पर, 17 अगस्त को करेंगे आंदोलन कार्यक्रम की घोषणा
देहरादून।माह जून 2024 में मुख्य सचिव एवं पेयजल सचिव के राजकीयकरण के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित करने के बाद भी शासन स्तर पर कोई सकारात्मक कार्यवाही न होने के कारण पेयजल कार्मिक पुनः आंदोलन की राह पर हैं. किसी कड़ी में आज दिनांक 11 अगस्त 2024 को उत्तराखंड पेयजल निगम, जल संस्थान संयुक्त मोर्चा की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड पेयजल निगम एवं उत्तराखंड जल संस्थान के एकीकरण एवं राजकियकरण पर गहन विचार विमर्श किया गया एवं वक्ताओं द्वारा कहा गया कि सरकार इस मसले पर निरंतर हीला हवाली कर रही है और कई आंदोलन नोटिस दिए जाने के बाद तथा विगत में हड़ताल को स्थगित किए जाने के बाद भी वर्तमान तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई है। इससे दोनों विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों में अत्यंत रोष व्याप्त है।
इस कारण संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा आम सदस्यों की भावना के अनुरूप निर्णय लिया गया कि दिनांक 17 अगस्त 2024 को बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी एवं इस संबंध में विभागों के मैनेजमेंट एवं उत्तराखंड शासन को आंदोलन नोटिस प्रेषित किया जाएगा।
बैठक में जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के संयोजक रमेश बिंजोला, संयोजक विजय खाली, जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित महामंत्री श्री श्याम सिंह नेगी, समन्वय समिति के अध्यक्ष इं0 जितेंद्र देव, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष इं0 रामकुमार, महासचिव इं0 अजय बेलवाल, इं0 अरविंद सजवाण, पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव बर्थवाल, उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री शिशुपाल रावत, श्री संदीप मल्होत्रा , इं0 प्रमोद कोठियाल, इं0 प्रमोद नौटियाल, इं0 मोहित जैन, मनमोहन नेगी, लक्ष्मी नारायण भट्ट आदि उपस्थित रहे।

