उत्तराखंड

राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ, उत्तराखण्ड ने दिया धरना

राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ, उत्तराखण्ड ने दिया धरना

सार्वजनिक निगमों, निकायों, उपक्रमों के कार्यरत सविदा विशेष श्रेणी दैनिक वेतन भोगी, उपनल, अंशकालिक, पी०टी०सी० एवं बाहय स्त्रोत के कार्मिकों को माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा निर्णय दिनांक 22.02.2024 के अनुरूप नियमितीकरण का लाम प्रदान किये जाने हेतु राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ, उत्तराखण्ड के आहवान पर महांसघ से सम्बद्ध घटक संघी, संगठनों के द्वारा आन्दोलन नोटिस 663 दिनोंक 05.08.2024 के क्रम में प्रदेश के तीनो क्षेत्रो देहरादून, नैनीताल एवं टनकपुर में कार्मिको द्वारा अपना एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है। इससे पूर्व प्रथम चरण में घटक संघों की प्राथमिक शाखाओं के स्तर से जिलाधिकारी एवं अन्य माध्यम से माननीय मुख्यमत्री, उत्तराखण्ड सरकार को संविदा, विशेष श्रेणी, दैनिक वेतन भोगी, अंशकालीक, पी०टी०सी० एवं बाहय स्त्रोत के कार्मिकों की हितो को मददेनजर रखते हुये यथाशीघ्र उनके नियमितीकरण हेतु ज्ञापन पत्र प्रेषित किये गये थे। महासंघ के नेतृत्व में आज दिनाँक 17.08.2024 को देहरादून क्षेत्र में आई०एस०बी०टी० देहरादून पर, नैनीलात क्षेत्र में बुद्ध पार्क तिकोनियों हल्द्वानी तथा टनकपुर क्षेत्र में मण्डलीय कार्याशाला, परिवहन निगम टनकपुर में घरना दियाजा रहा है।

दिनांक 17.08.2024 को दिये जा रहे धरने में जल सस्थान, परिवहन निगम, वन निगम, गढवाल मण्डल विकास निगम, कुमाऊ मण्डल विकास निगम, डिप्लोमा इंजीनियर संघजल निगम, जैविक उत्पाद परिषद, नगर निगम, टिहरी गढ़वाल, संविदा संघ जल सस्थान, उपलन महासंघ, इत्यादि से जुडे कार्मिको द्वारा प्रतिभाग लिया गया तथा महासंघ को राज्य कर्मचारी अधिकारी, समवय समिति, पी० डब्लयू० डी०, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखण्ड, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के द्वारा भी अपना समर्थन दिया गया।

इस दौरान वक्ताओं के द्वारा सरकार से अतिशीघ्र राज्य निगमो, निकायों आदि संस्थानों में कार्यरत वर्ष 2024 तक के सभी संविदा, विशेष श्रेणी, दैनिक वेतन भोगी, उपनल, अंशकालिक, पी०टी०सी० एवं बाहय स्त्रोत कार्मिको को नियिमतीकरण किये जाने एवं मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में दिनोंक 05.11.2019 को हुई वार्ता के क्रम में राज्य सरकार के कार्मिको की भाँति ही अन्य निगमों, निकायों के कार्मिको को भी समान रूप से एक साथ शासनादेश का लान प्रदान किये जाने की माँग की गई। साथ ही चेताया गया कि यदि सरकार शासन स्तर से इस सम्बन्ध में तत्काल कार्यवाही अमल में नहीं लाई जाती तो महासंघ दिनाँक 03.09.2024 को अपने पूर्ववर्ती कार्यमि के अनुरूप शहीद स्थल, देहरादून से सचिवालय तक हजारो की सख्या में कार्मिको के साथ रैली के माध्यम से कूच करेगी तथा तत्समय ही आगामी आन्दोलन प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

इस अवसर पर सर्व श्री दिनेश गौसाई, बी०एस० रावत, टी०एस०विष्ट, अरूण पाण्डे, दिनेश पंत, विपिन विजल्वाण,

श्याम सिंह नेगी, रमेश बिंजोला, संदीप मल्होत्रा, प्रेम सिंह रावत, राकेश पेटवाल, ओमप्रकाश भटट, मनमोहन चौधरी, मेजपाल सिंह, राजेश रमोला, विजय खाली, अजय बैलवाल, रामकुमार, अनुराग नोटियाल, राजेश कुमार, मंगलेश लखेडा, उर्मिला द्विवेदी, अशोक राज उनियाल, मुकेश बहुगुणा, मुकेश रतूडी, मुकेश नैथानी अनुराग नोटियाल, भोला जोशी, विषय प्रसाद, विनोद गोदियाल हुत्यादि उपस्थित रहे। गिरधारी, केशवानन्दपाली पटिटिवी शिशुपाल रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *