CM धामी से मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में आए लोगों ने मुलाक़ात की
CM धामी से मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में आए लोगों ने मुलाक़ात की
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार मुख्यमंत्री आवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में आए लोगों ने भेंट की। उन्होंने सरनोल सुतड़ी-सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने तथा राजकीय इंटर कॉलेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम से किए जाने से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर रखे जाने तथा सुतड़ी-सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना के दृष्टिगत इसे पर्यटक स्थल बनाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्री जगमोहन सिंह राणा, श्री बलवीर सिंह राणा, श्री सरदार रावत, श्री तरवीन राणा, श्री अवतार रावत, श्री धनवीर रावत, श्री राजेंद्र सेमवाल, श्री जबर सिंह चौहान, श्री सोबेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती कमला जुड़ियाल आदि उपस्थित रहे।

