उत्तराखंड शासन ने ये जीओ जारी किया
श्रीनगर।
देवप्रयाग विधानसभा के तेगढ़(लोस्तु बडियारगढ़) में आने वाले दिनों में डिग्री कॉलेज बनने का रास्ता साफ हो गया है।
इसके लिए शासन की ओर से जीओ जारी कर दिया गया है।
इस इलाके में लंबे समय से डिग्री कॉलेज खोलने की मांग कर रहे थे।
जिसके बाद साल 2023 में मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी।
जिस पर कार्यवाही करते हुए आज जीओ जारी कर दिया गया है।



