पीड़ब्लूडी,सिंचाई के एचओडी के बाद UPCL के MD को भी मिलेगा क्या सेवा विस्तार,चर्चाओं का बाजार गर्म
देहरादून।उत्तराखंड में तमाम विभागों के मुखियाओं का सेवा विस्तार दिया जा रहा है। जिसके विरोध में कई कर्मचारी संगठन दिखाई दिए।उत्तराखंड शासन ने पिछले एक साल में कई उच्च अधिकारियों को सेवा विस्तार दिए है।इन उच्च अधिकारियों में मुख्य सचिव,जिलाधिकारी से लेकर कई विभागों के मुखिया भी शामिल है।बात करें विभागों कि तो लोक निर्माण विभाग के एचओडी को दो बार सेवा विस्तार मिल चुका है।सिंचाई विभाग के एचओडी जयपाल सिंह को भी सेवा विस्तार मिल चुका है।लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग में भी कर्मचारी संगठनों की तरफ से विभाग के मुखियाओं को सेवा विस्तार दिए जाने का विरोध हुआ था।कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सेवा विस्तार के कारण बाकी सेवारत अधिकारियों को मौका नहीं मिल पाता है।बात करें उत्तराखंड पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी अनिल यादव कि तो उनका रिटायरमेंट अक्टुबर में है।अब देखना दिलचस्प होगा कि MD अनिल यादव को उत्तराखंड शासन सेवा विस्तार देता है कि नही।

