उत्तराखंड

पेयजल कर्मियों ने हड़ताल के लिए कमर कसी, बुलाई संयुक्त मोर्चा की आपात बैठक

पेयजल कर्मियों ने हड़ताल के लिए कमर कसी, बुलाई संयुक्त मोर्चा की आपात बैठक

देहरादून। शासन स्तर से बार-बार दिए जा रहे कोरे आश्वासनों और उन पर कोई कार्रवाई न होने से पेयजल विभाग के कार्मिक खासा आक्रोशित हैं. पिछले काफी समय से पेयजल कर्मी राजकीयकरण की मांग पर आंदोलनरत रहे थे तथा पिछली बार अंतिम समय में हड़ताल वापसी उनके द्वारा सरकार के अधिकारियों के आश्वासन पर वापस ले ली थी लेकिन शासन के अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों पर कोई कार्यवाही न करने के विरोध में उत्तराखंड पेयजल निगम व उत्तराखंड जल संस्थान के संयुक्त संघर्ष समिति ने कल देहरादून में आपात बैठक बुलाई है।

समिति के संयोजक रमेश बिंजोला व श्री विजय खाली ने बताया कि माह जनवरी 2024 में लगभग 15 दिन तक चले अनवरत धरना कार्यक्रम के उपरांत कार्य बहिष्कार प्रारंभ किए जाने से पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी से हुई वार्ता के क्रम में आंदोलन कार्यक्रम इस आश्वासन के साथ स्थगित किया गया था कि शीघ्र उत्तराखंड जल संस्थान उत्तराखंड पेयजल निगम का राजकीयकरण किया जाएगा तथा राजकीयकरण किए जाने तक वेतन व पेंशन भुगतान की व्यवस्था कोषागार के माध्यम से की जाएगी. उक्त के क्रियान्वयन में विलंब होने के आक्रोश में जल निगम जल संस्थान के कार्मिकों द्वारा विशाल रैली निकालकर विधानसभा घेराव का कार्यक्रम किया गया था तथा दिनांक 21.6.2024 से आम हड़ताल की घोषणा की गई थी परंतु माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर सचिव पेयजल महोदय द्वारा दिए गए आश्वासन के क्रम में हड़ताल यह कहकर स्थगित कर दी गई थी कि शीघ्र ही उक्त प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाए परंतु उक्त को लगभग 3 माह से अधिक का समय बीत गया है परंतु कोई प्रगति नहीं हुई है ।

इस संबंध में उत्तराखंड जल निगम_जल संस्थान सयुक्त मोर्चा की वर्तमान पेयजल सचिव महोदय आदरणीय श्री शैलेश बगौली जी से माह जुलाई में वार्ता हुई थी परंतु उक्त पर अग्रेतर कोई कार्यवाही नहीं होने के विरोध में 19 अगस्त 2024 को संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारी की पुन: बैठक की गई थी , जिसमें शासन/ प्रशासन को एक माह और समय दिया गया था . परंतु शासन स्तर पर वर्तमान तक भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है. अतः अब हड़ताल करने के अतिरिक्त अन्य कोई विकल्प शेष नहीं है. अतः समस्त कार्मिकों एवं क्षेत्रो से पङ रहे भारी दबाव को देखते हुए एवं जनपदीय एवं मंडलीय पदाधिकारीयो द्वारा शीघ्र हड़ताल का अंतिम निर्णय लिए जाने पर विचार विमर्श किए जाने हेतु जल संस्थान जल निगम संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारीयो की बैठक दिनांक 25.9.2024 को प्रातः 11:00 बजे महासंघ कार्यालय, कमला नगर, देहरादून आहूत की गयी है , जिसमें जल संस्थान जल निगम संयुक्त मोर्चा के सभी प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है. बैठक में हड़ताल की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *