उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को होगी
प्रदेश कार्य समिति बैठक सूचना :
उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड प्रदेश की दिनांक 01.10.2024 दिन मंगलवार पूर्वानह 11:30 बजे संगठन भवन सी-ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में प्रस्तावित बैठक की तिधि में आशिक संशोधन करते हुए उक्त बैठक दिनांक 01.10.2024 दिन मंगलवार के स्थान पर दिनाक 19.10.2024 दिन शनिवार पूर्वान्ह 11:00 बजे संगठन भवन सी-ब्लॉक, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में सुनिश्चित हुई है। सभी पदाधिकारी / कार्यकारणी सदस्य बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करेंगे। प्रस्तावित बैठक में मण्डल अध्यक्ष / मण्डल महामंत्री एवं समस्त शाखाध्यक्ष शाखा सचिव विषेश रूप से आमंत्रित हैं।


