उत्तराखंड

पेयजल निगम के इस कार्यालय मे बंदरों का आतंक,कर्मियों पर कर रहे है हमला

पेयजल निगम के इस कार्यालय मे बंदरों का आतंक,कर्मियों पर कर रहे है हमला

देहरादून।उत्तराखंड पेयजल निगम के दून डिवीजन में इन दिनों बंदरों ने आतंक मचा रखा है।उत्पाती बंदर लगातार वाहनों और कार्यालय पहुंचने वाले कर्मियों और लोगों को निशाना बना रहे हैं।कार्यालय आने वाले कर्मियों के वाहनों के साथ भी बंदरों द्वारा अक्सर ताेड़फाेड़ की जाती है। जब वे निहत्थे उन्हें भगाने की कोशिश करते हैं तो वे उन पर भी हमला कर देते हैं।

पेयजल कर्मियों का कहना है कि उनका कार्यालय आना -जाना दूभर हो गया है।आलम ये है कि एक महीने के भीतर करीब कई कर्मियों पर बंदर हमला कर चुका है।पेयजल निगम दून डिवीजन के अधिकारी- कर्मचारियों ने नगर निगम से बंदरों को पकड़ने की मांग की है।जिससे वे कार्यालय में सुरक्षित आ जा सकें और अपना कार्य कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *