उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महसंघ ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारियों को कहा धन्यवाद
देहरादून।उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अन्तर्गत राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये, निगम कर्मियों को गोल्डन कार्ड की सेवा से आच्छादित करने पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गौरब बर्तवाल एवं प्रदेश महामंत्री नवीन थापा द्वारा श्री अरविंद सिहं ह्यांकी, श्री वी०एस० टोलिया, श्री अभिषेक कुमार आनंद, श्री संदीप बिष्ट, श्री अंकुर एवं उनकी पूरी टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया है। कर्मचारी महासंघ ने बताया कि निगम के लगभग 1300 कार्मिक एवं उन पर आश्रित सदस्य राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित होंगे। प्रथम फेज में कार्यरत कार्मिकों की गोल्डन कार्ड सम्बन्धित कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है एवं द्वितीय फेज में सेवानिवृत्त पेंशनरों को योजना से लाभान्वित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।


