CM धामी की उम्मीदों पर खरा उतरा पेयजल निगम
देहरादून। उत्तराखण्ड के ऊर्जावान एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड पेयजल निगम प्रगति कर रहा है।सचिव पेयजल महोदय के मार्गदर्शन तथा प्रबन्ध निदेशक पेयजल की अगुआई में पेयजल अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर हो रहा है।

आपको बता दें की कल यानी बुधवार को दिल्ली में उत्तराखंड निवास का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।पेयजल निगम देहरादून यूनिट के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश तिवारी और सहायक अभियंता प्रमोद कोठियाल की उत्तराखंड भवन के निर्माण मे अहम भूमिका रही।दोनों अभियंताओं की कार्यशैली से पेयजल सचिव और एमडी पेयजल प्रभावित हुए।

आपको बता दें कि बुधवार को उत्तराखंड निवास का शुभारंभ भव्य तरीके से होना था जिसमें उत्तराखंडी लोक वाद्य यंत्रों का प्रयोग होना था लेकिन मर्चूला बस हादसे के कारण अब उत्तराखंड निवास का शुभारम्भ बेहद सामान्य रूप से होगा।।

