उत्तराखंड

टर्न पर जाम लगने के कारण जोगीवाला चौक बन गया है नया बॉटल नेक

टर्न पर जाम लगने के कारण जोगीवाला चौक बन गया है नया बॉटल नेक

वीकेंड पर लगता है किलोमीटर लंबा जाम,

चौराहे पर रेड लाइट न होने के कारण अक्सर बनती है जाम की स्थिति,

देहरादून।हरिद्वार देहरादून नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद जोगीवाला चौक पर बॉटलनेक बन जाने के कारण अक्सर जोगीवाला चौक से रिस्पनापुल तक जाम लगने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, इसका मुख्य कारण जोगीवाला चौक पर रेड लाइट ना होना है । रेड लाइट न होने के कारण जोगीवाला चौक के दोनों तरफ यू टर्न दिया गया है जिससे नेहरू ग्राम व बद्रीपुर की तरफ जाने वाले वाहन यू टर्न लेते हैं लेकिन इन मार्गों पर अत्यधिक वाहन का दबाव होने के कारण यू टर्न पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है । यू टर्न पर ही विवेकानंद स्कूल होने के कारण भी अक्सर छुट्टी के समय किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है । सप्ताहांत में जब देहरादून की ओर हरिद्वार से आने वाले वाहनों का दबाव ज्यादा होता है तो भी अक्सर जाम लग जाता है जो मोहकमपुर फ्लाईओवर से लेकर रिस्पना पुल तक रहता है। इससे नेहरू ग्राम , बद्रीपुर, शास्त्री नगर और रिंग रोड इलाके के नागरिक परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *