उत्तराखंड

देहरादून जिला आबकारी अधिकारी पर बड़ा एक्शन, पद से हटाए गए

देहरादून जिला आबकारी अधिकारी पर बड़ा एक्शन, पद से हटाए गए

देहरादून।जिले में नियम विरुद्ध शराब की बिक्री जिला आबकारी अधिकारी पर भारी पड़ी है। दरअसल राजधानी में ओवर रेटिंग से लेकर पब और बार में नियम विरुद्ध शराब बिक्री चर्चाओं में है। स्थिति यह है कि आबकारी विभाग की जगह जिलाधिकारी देहरादून को ऐसी गतिविधियां रोकने के लिए सामने आना पड़ा है। नियम विरुद्ध शराब बिक्री के इन्हीं मामलों को लेकर अब जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल पिछले कई हफ्तों से लगातार नियम विरुद्ध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं।जाहिर है कि आबकारी विभाग इस मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर पा रहा था। इसीलिए जिलाधिकारी को खुद औचक निरीक्षण करने पड़ रहे थे।बड़ी बात यह है कि इसका सरकार की छवि पर भी असर पड़ रहा था।शायद यही कारण है कि तमाम शिकायतों के बीच जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजोला को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *