पॉवर लेखा एसोसिएशन 26 नवंबर से UPCL मुख्यालय में देगा धरना,ये है कारण?
विषयः लेखा कर्मियों के प्रोन्नति व ए०सी०पी० आदि समस्याओं के समाधान में अत्यधिक विलम्ब किए जाने से कार्मिकों में रोष एवं दिनांक 26.11.2024 को वि०कॉ० वि०गबर सिंह ऊर्जा भवन, देहरादून पर धरना प्रर्दशन करने के संबंध में।
प्रबन्ध निदेशक, उ०पा० का०लि०, देहरादून।
महोदय,कृपया उपरोक्त विषयक पावर लेखा एसोसिएशन के पत्रांक 7624/ अधि० उ०पा० का०लि०/एस 1/ओ०सं० दिनाक 7.6.2024, पत्रांक 310724/अधि० उ०पा० का०लि०/एस 1/ओ०स० दिनाक 31.7.2024 पत्रांक 240824/अधि० उ०पा०का०लि०/एस 1/ओ०सं० दिनांक 24.8.2024, पत्रांक 71024/अधि० उ०पा०का०लि०/एस 1/ओ०सं० दिनांक 7.10.2024 एवं पत्रांक 291024/अधि० निदे० (मा०सं०) / निदे० (मा०सं०)/ निदे० (मा०सं०)/ निदे० (मा०सं०) / निदे० (मा०सं०) / उ०पा०का०लि०/एस 1/ओ०सं० दिनाक 29.10.2024 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा लेखा सवर्ग के सहायक लेखाधिकारी आदि के रिक्त पदों पर प्रोन्नति किये जाने एवं ए०सी०पी० आदि समस्याओं के समाधान हेतु अनुरोध किया जाता रहा है, परन्तु 6 माह व्यतीत होने के बाद भी अभी तक लेखा कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। द्विपक्षीय वार्ता के बिन्दु संख्या 3 के अनुसार वरि०लेखाधिकारी पद पर नियमावली के अनुसार देय तिथि से कार्मिकों के प्रोन्नति आदेश प्रकरण में भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जिसके कारण लेखा कर्मियों में रोष है। जैसा कि अवगत ही है कि दिनांक 7.9.2024 को प्रबन्धन एवं एसोशिएशन की द्विपक्षीय वार्ता में कुछ समस्याओं पर सहमति बनी थी, जिसमें प्रबन्धन द्वारा लेखा कर्मियों के प्रोन्नति एवं ए०सी०पी० आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था, तब से तीन माह व्यतीत हो चुके है।

अत. इस संबंध में आपसे पुनः अनुरोध है कि कृपया लेखा कर्मियों की प्रोन्नति, ए०सी०पी० आदि सभी समस्याओं का दिनांक 23.11.2024 तक निराकरण कराने की कृपा करें, अन्यथा एसोशिएशन क्रन अपनी जायज मांगों के संबंध में आन्दोलनात्मक कार्यवाही के कम में, दिनांक 26.11.2024 को वि०कॉ०वि०गबर सिंह ऊर्जा भवन, देहरादून पर धरना प्रर्दशन करेगा, यदि कार्मिकों के वेतन भुगतान आदि कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान होता है तो उसके लिए प्रबन्धन खुद जिम्मेदार होगा।

