जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ई.एस.के.राय हुए सम्मानित
पौड़ी।उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता,पौड़ी ई.एस.के.राय कों खंड विकास अधिकारी,एकेश्वर और प्रमुख जिला पंचायत ने एकेश्वर ब्लॉक में जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

अधिशासी अभियंता ई .एस.के.राय ने एकेश्वर ब्लॉक के हर घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।खण्ड विकास स्तर पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता,पौड़ी ई.एस.के.राय को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।


