जल संस्थान,देवप्रयाग ने चारधाम यात्रा रूट पर कई जगह पर वाटर कूलर लगाने का काम किया शुरू
टिहरी।चारधाम यात्रा को लेकर इस बार जल संस्थान विशेष इंतजाम कर रहा है। कीर्तिनगर में यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगा दिया गया है। इन वाटर कूलर से यात्रियों को ठंड और शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो पाएगा।
जल संस्थान ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर कई वाटर कूलर लगाने जा रहा है। जल संस्थान देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता नरेश पाल ने बताया कि चारधाम रूट कई जगह पर वाटर कूलर को लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार चारधाम यात्रा रूट पर यह व्यवस्था की जा रही है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी और उन्हें यात्रा रूट पर ही आसानी से पेयजल उपलब्ध हो पाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले ही सभी वाटर कूलर काम करना शुरू कर देंगे। इंस्टॉल करने के साथ ही इनकी टेस्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाटर कूलर से शुद्ध पेयजल यात्रियों को उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा

