उत्तराखंड

दून जिले के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में चार तक छुट्टी

दून जिले के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में चार तक छुट्टी

देहरादून।बारिश, बर्फबारी और शीतलहर के अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही 12वीं तक के स्कूलों में 4 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मौसम विभाग देहरादून और एनडीएमए ने देहरादून जिले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर बारिश, बर्फबारी और शीतलहर के चलते विद्यालयी और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना संभावित है। इसे देखते हुए सभी शिक्षण संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि देहरादून जिले में 12वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र चार जनवरी तक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *