उत्तराखंड

नये साल में उत्तराखण्ड को मजबूत संकल्प के साथ आगे ले जाएंगे- सीएम

नये साल में उत्तराखण्ड को मजबूत संकल्प के साथ आगे ले जाएंगे- सीएम

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सीएम को नये साल की दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायकगणों, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों, भारतीय वन सेवा के अधिकारियों, प्रान्तीय सेवा के अधिकारियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर हमें नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के योगदान से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *