उत्तराखंड

अधीक्षण अभियंता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

अधीक्षण अभियंता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र

विषय – दिनांक 20.03.2025 को ग्राम मौहम्मदपुर बुजुर्ग में श्री राम कुमार (अवर अभियन्ता) लक्सर एवं स्टाफ के साथ मार-पिटाई एवं सरकारी दस्तावेजों को नष्ट (फाड़ने) को लेकर अभियुक्त श्री आशीष, श्री राजवीर, श्री बलवीर, श्री मनोज एवं श्री अनीश के विरूद्ध कोतवाली लक्सर में दर्ज मुकदमा सं0-0334 दिनांक 20.03.2025 में दिनांक 24-03-2025 तक भी उपरोक्त व्यक्तियों के विरूद्ध कोई भी कार्यवाही नहीं किये जाने के सम्बन्ध में।

सेवा में.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रोशनाबाद, हरिद्वार।

महोदय,

कृपया उपरोक्त विषयक अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, लक्सर, हरिद्वार के पत्राक 1212 दिनाक 24/03/2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने की कृपा करें। जिसके द्वारा अवगत कराया गया है कि लक्सर खण्ड के अन्तर्गत दिनांक 20.03.2025 को श्री रामकुमार, अवर अभियन्ता विद्युत कर्मचारियों के साथ राजस्व वसूली हेतु ग्राम मौहम्मदपुर बुजुर्ग में गये हुए थे एवं राजस्व वसूली के दौरान श्री राम कुमार (अवर अभियन्ता) लक्सर एवं स्टाफ के साथ मार-पिटाई एवं सरकारी दस्तावेजों को नष्ट (फाड़ने) को लेकर आरोपी आशीष, श्री राजवीर, श्री बलवीर, श्री मनोज एवं श्री अनीश के विरूद्ध कोतवाली लक्सर में दर्ज मुकदमा सं0-0334 दिनांक 20.03.2025 में दर्ज कराया गया है। इस प्रकार की पूर्व में भी घटना घटित हो चुकी है. जिसकी प्राथमिकी स० 0063 दिनांक 13.01.2025 पजीकृत है। किन्तु वर्तमान तक भी पुलिस/प्रशासन द्वारा इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. जिस कारण राजस्व वसूली कार्यों को करने में कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है।

श्री राम कुमार, अवर अभियन्ता द्वारा अपने पत्र दिनाक 24-03-2025 के माध्यम से अवगत कराया है कि उपरोक्त प्रकरण में संलिप्त आरोपी श्री मनोज पुत्र श्री राजकुमार एक हिस्ट्रीशीटर है एव गुण्डा एक्ट के तहत इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमें दर्ज हुए हैं। जिससे श्री राम कुमार अवर अभियन्ता को भय बना हुआ है एवं इनके द्वारा अपनी व अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा हेतु अनुरोध किया गया है।

अत. श्री रामकुमार, अवर अभियन्ता के पत्र दिनाक 24.03 2025 के दृष्टिगत रखते हुए आपसे अनुरोध है कि सम्बधित कर्मचारी, श्री रामकुमार, अवर अभियन्ता की सुरक्षा प्रदान कराने हेतु अपने स्तर से उचित कार्यवाही की कृपा करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *