राज्य निगम कर्मचारी / अधिकारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव से मुलाक़ात की,इन विषयों पर हुई चर्चा
देहरादून।आज दिनांक 1 अप्रैल 2025 को राज्य निगम कर्मचारी / अधिकारी महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा श्री आनंद वर्धन को मुख्यसचिव का पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई l साथ ही महासंघ द्वारा संविदा, उपनल, तदर्थ,विशेष श्रेणी पीटीसी श्रमिकों के नियमितीकरण के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी घोषणा में सार्वजनिक निगमौ निकायौ में तैनात उपनल, दैनिक, संविदा विशेष श्रेणी, पी टी सी आदि कार्मिकौ को भी जोड़ने का अनुरोध किया गया , साथ ही वन विकास निगम में कार्मिकौ के साथ हो रहे उत्पीडन पर हो रहे आन्दोलन से अवगत कराया गया मुख्य सचिव महोदय द्वारा महासंघ को आश्वस्त किया गया है कि सरकार और शासन इस विषय में गंभीर है शीघ्र ही कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है इसके उपरांत महासंघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपर सचिव पेयजल अपूर्वा पाण्डेय जी से मुलाकात की गई जिसमें उत्तराखंड जल संस्थान के पीटीसी श्रमिकों का पारिश्रमिक बढ़ाया जाने, पंप चालक संवर्ग का सिंचाई विभाग में पीडब्ल्यूडी की की भांति रुपए 2400 ग्रेड पे किए जाने एवं वर्ष 2003 में वियनियमित हुए कर्मचारी जो वर्ष 1996 से सहत वेतनमान प्राप्त कर रहे थे माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में शीघ्र लाभ अनुमन्य कराए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

तदोपरांत अपर सचिव उद्योग श्री उमेश नारायन पाण्डेय जी से निगम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध मे वार्ता की गई । जिसमें परिवहन निगम कार्मिकौ को मकान किराया भत्ता सातवें वेतन आयोग के अनुसार लागू करने पर वार्ता की गयी । उनके द्वारा आश्वास्त किया गया मकान किराया भत्ता उधोग विभाग से पारित होकर उच्च स्तर के विचाराधीन है जिस पर शीघ्र निर्णय किया जायेगा ।

वार्ता मे उपस्थित राज्य निगम कर्मचारी /अधिकारी महासंघ के संरक्षक श्री बी.एस. रावत जी , श्री दिनेश गुसाईं जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश पंत जी, प्रदेश महासचिव श्री श्याम सिंह नेगी जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमोला जी, प्रदेश उपसचिव श्री शिशुपाल सिंह रावत जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मेजपाल जी, श्री बिजय खाली जी मुख्य सलाहकार, श्री टी.एस. बिष्ट सलाहकार, श्री जीवानंद भट्ट जी मीडया प्रभारी जल संस्थान कर्मचारी समगठन , श्री शिव प्रसाद शर्मा प्रदेश संगठन सचिव श्री अरबिंद सिंह नेगी उप महासचिव श्री लक्ष्मी नारायण भट्ट जी जल निगम, श्री दिनेश सती आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।


