उत्तराखंड में प्रतिनियुक्ति, बाह्य सेवा और सेवा स्थानांतरण को लेकर वित्त विभाग ने आदेश किया जारी
देहरादून।उत्तराखंड में प्रतिनियुक्ति, बाह्य सेवा और सेवा स्थानांतरण को लेकर वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है. इस आदेश के जारी होने के बाद अब प्रदेश में प्रतिनियुक्ति को लेकर सख्ती दिखाई देगी. ऐसे अधिकारियों को मूल तैनाती पर जाना होगा जो लंबे समय से प्रतिनियुक्ति, बाह्य सेवा और सेवा स्थानांतरण के नाम पर दूसरे विभागों में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।



