उत्तराखंड शासन जल्द जारी कर सकता है ट्रांसफर लिस्ट,उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बदलाव के संकेत
देहरादून। उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।उम्मीद है कि जल्द ही शासन स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल के साथ इसकी शुरुआत हो जाएगी।खास बात यह है कि इस बार शासन स्तर पर बड़े विभागों में भी उलट फेर होने की उम्मीद है। जिस पर होमवर्क हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी जाएगी।
प्रदेश में बड़े विभागों पर भी बदलाव को लेकर चर्चा होने की खबर है।इसमें ऊर्जा, PWD, स्वास्थ्य, पर्यटन और सिंचाई जैसे बड़े विभाग भी बदलाव हो सकता है।खास तौर पर ऐसे विभागों में भी बदलाव किया जा सकता है जिनमें सचिव स्तर के अधिकारी तीन या तीन साल से अधिक समय से बने हुए हैं।
उम्मीद लगाई जा रही है कि फिलहाल जल्द ही शासन स्तर पर होने वाले बदलावों को लेकर सूची जारी हो सकती है। इसके बाद दूसरी सूची के रूप में जिला स्तर के बदलाव भी हो सकते हैं।हालांकि, शासन स्तर पर अपर स्तर के अधिकारियों को भी जिलों में भेजने का प्लान है. इसमें कुछ अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें लंबे समय से कोई जिला नहीं मिला है।
अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन मुख्य सचिव बने हैं।ऐसे में ACS के तौर पर उनके पास रहे मुख्य तौर पर कार्मिक और वित्त विभाग को लेकर निर्णय लिया जाना है।माना जा रहा है कि इसके लिए भी होमवर्क पूरा हो गया है। आगामी सूची में इन विभागों को भी शामिल किया जाएगा।

