उत्तराखंड

PWD हरिद्वार ने किया कमाल,शत प्रतिशत सड़कें हुई गड्ढामुक्त

PWD हरिद्वार ने किया कमाल,शत प्रतिशत सड़कें हुई गड्ढामुक्त

हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेशभर के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों, प्रमुख जिला मार्गो तथा अन्य जिला मार्गों की श्रेणी के मार्गों को गड्ढा मुक्त किये जाने के निर्देशों के क्रम में शासन स्तर पर सचिव महोदय के द्वारा उपरोक्तानुसार समस्त मार्गों को प्रत्येक दशा में दिनांक 15.05.2025 तक गड्ढा मुक्त किये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त क्रम में जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व वाले 06 राज्य मार्गों के 27 कि०मी०, 10 प्रमुख जिला मार्गों के 44 कि०मी० तथा 06 अन्य जिला मार्गों के 29 कि०मी० लम्बाई (कुल 100 कि०मी० लम्बाई) में गड्ढा मुक्त किये जाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष शत्प्रतिशत 100 किमी0 लम्बाई में गड्ढा मुक्ति की उपलब्धि आज दिनांक 29.04.2025 तक प्राप्त कर ली गयी है।

जनपद हरिद्वार में लोक निर्माण विभाग के द्वारा विभिन्न मार्गों में किये गये गड्ढा मुक्ति के कार्यों एवं नवीनीकरण के कार्यों का निरीक्षण इं० रणजीत सिंह, मुख्य अभियन्ता, लो०नि०वि०, देहरादून के द्वारा अधीक्षण अभियन्ता, इं० दीपक कुमार, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड लो.नि.वि. रूड़की श्री विपुल कुमार सैनी के साथ किया गया। अधीक्षण अभियन्ता के द्वारा निरीक्षण के समय अवगत कराया गया कि जनपद हरिद्वार के अन्तर्गत कुल 75.82 कि०मी० लम्बाई में नवीनकरण के कार्य स्वीकृत है, जिसके सापेक्ष 30 किमी0 लम्बाई में नवीनकरण का कार्य सम्पादित करा लिया गया है. जिस पर मुख्य अभियन्ता के द्वारा निरीक्षण के समय सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया कि समस्त कार्यों को एक माह के अन्दर अर्थात् दिनांक 31.05.2025 तक सम्पादित कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

निरीक्षण में मुख्य अभियन्ता, के साथ अधीक्षण अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड लो.नि.वि. रूड़की श्री विपुल कुमार सैनी, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *