उत्तराखंड

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की मेहनत रंग लाई,शासन ने बजट किया स्वीकृत

अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ की मेहनत रंग लाई,शासन ने बजट किया स्वीकृत

देहरादून।अशासकीय माध्यमिक एवँ जूनियर हाईस्कूलों के वेतन बजट के सम्बंध में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के पदाधिकारियों के द्वारा आज शासन में वित्त एवं शिक्षा के विभिन्न अनुभागों एवँ अधिकारियों के साथ कड़ी मशक्कत की और फ़ाइल की खोजबीन करते करते अंततोगत्वा मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रमुख सचिव मा0 मुख्यमंत्री श्री आर के सुधांशु जी से बजट स्वीकृत करवा दिया है संगठन की कोशिश है कि कल तक शासन से निदेशालय के लिए बजट जारी करवा दिया जाएगा और इस सम्बंध में निदेशालय में वित्त अधिकारी जी से भी वार्ता हो गई है कि जैसे ही शासन से बजट आएगा तत्काल जनपदों के लिए जारी कर दिया जाएगा ।

निदेशालय में आज प्रान्तिकरण औऱ वेतन अनुदान आदि विषयों पर भी वार्ता हुई है तो ज्ञात हुआ है प्रान्तिकरण के सम्बंध में मुख्यमंत्री जी ने नई नीति बनाने के निर्देश दिए हैं और उसी के बाद प्रान्तीयकरण के सम्बंध में कार्यवाही करने के लिए कहा है जबकि नए विद्यालयों के लिए टोकन अनुदान बढ़ाए जाने के लिए मना कर दिया है ।

शिक्षा निदेशालय में भी माध्यमिक शिक्षा निदेशक महोदय एवँ अपर निदेशक महोदय( महानिदेशालय ),,से भी भेंट वार्ता हुई है जिसमें अशासकीय शिक्षकों को भी वर्ष 2005 से पूर्व जारी विज्ञप्ति के आधार पर राजकीय की भांति पुरानी पेंशन में सम्मिलित करने के लिए अनुरोध किया गया उन्होंने बताया कि इसके लिए शासन में प्रस्ताव भेजा गया है वँहा से अनुमति मिलने पर कार्यवाही की जाएगी साथ ही 24 जून 2024 को किए गए धरना प्रदर्शन के दौरान दिए गए माँगपत्र पत्र पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया ।

महानिदेशालय में अपर निदेशक महोदय से अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों की भाँति जूनियर हाईस्कूलों में भी कार्यरत पी टी ए शिक्षकों को मानदेय की श्रेणी में सम्मिलित करने के सम्बंध में पत्र सौंपा गया है ।विधि अनुभाग से जनपद अल्मोड़ा सहित अन्य जनपदों के उच्च न्यायालय से निर्णीत और प्राप्त विवरण एवँ सूचना को शासन को भेज दिया गया है ।

निदेशालय में मानदेय की माँग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे पी टी ए शिक्षकों के धरना स्थल पर अशासकीय नाध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड ने अपना समर्थन दिया है आज की वार्ता में अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय सरंक्षक श्री राजें सिंह नेगी जी, प्रान्तीय अध्यक्ष संजय बिजल्वाण, प्रान्तीय महामंत्री महादेव मैठाणी, ज़िलाध्यक्ष देहरादून अनिल नौटियाल, ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल आदि सम्मिलित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *