उत्तराखंड

पॉवर लेखा एसोसिएशन ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

विषयः : लेखा कर्मियों के प्रोन्नति व ए०सी०पी० आदि समस्याओं के समाधान न होने से कार्मिकों में रोष।

मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, उ०पा०का०लि० उत्तराखंड सरकार, देहरादून।

महोदय,

उत्तराखंड सरकार द्वारा हालही में कर्मचारियों के हित में, कार्मिकों को ससमय प्रोन्नति का लाभसुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से अर्हकारी सेवा में 50 प्रतिशत शिथिलता दिये जाने का निर्णय लिया गया है और पूर्व में भी प्रोन्नति के संबंध में इसी तरह के आदेश जारी होते रहे हैं, जो सराहनीय निर्णय है। बेहद खेद के साथ आपको अवगत कराना है कि पावर लेखा एसोसिएशन द्वारा उत्तराखंड पावर कारपो० लि० प्रबन्धन से लगातार अनुरोध करने के बाद भी कई महिनों से लेखा कर्मियों के प्रोन्नति व ए०सी०पी० प्रकरणों में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है और प्रकरणों को जानबूझकर दबाया जा रहा है, जिसके कारण लेखा कर्मी प्रोन्नति पाने से वंचित है, परिणामस्वरूप कार्मिकों में अत्यंत रोष है। निगम में कार्यरत लेखा कर्मी जहाँ विभागीय कार्यों में व्यस्थ हैं और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, वहीं मानव संसाधन अनुभाग के उपेक्षापूर्ण पूर्ण रवये के कारण कार्मिकों के जायज क्लेम की कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

अतः उक्त संबंध में आपसे सादर निवेदन है कि कृपया लेखा कर्मियों के प्रोन्नति व ए०सी०पी० प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही किए जाने के संबंध में शासन स्तर से उत्तराखंड पावर कारपो० लि० को तुरंत यथोचित आदेश जारी करने की कृपा करें, जिससे कार्मिकों की लम्बित समस्याओं का तुरंत निराकरण हो सके अन्यथा एसोसिएशन आन्दोलनात्मक कार्यवाही शुरू करने के लिए विवश होगा, जिसके लिए उ०पा०का०लि० प्रबन्धन स्वयं जिम्मेदार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *