उत्तराखंड जल संस्थान की कमान अब डी.के.सिंह हाथों में,आदेश जारी
श्रीमति नीलिमा गर्ग, मुख्य महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड जल संस्थान, देहरादून के दिनांक 31.05.2025 के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपरान्त अग्रिम आदेशों तक कामवलाऊ व्यवस्था के तहत कार्यहित में श्री डी०के० सिंह, महाप्रबन्धक को प्रभारी मुख्य महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड जल संस्थान, देहरादून के रूप में एतद्वारा तैनात किया जाता है।

2 श्री डी०के० सिंह, महाप्रबन्धक द्वारा प्रभारी मुख्य महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड जल संस्थान. देहरादून के रूप में विभागाध्यक्ष के अधिकारों का उपयोग किया जायेगा।
3 उक्त पद पर तैनाती के फलस्वरूप संबधित अधिकारी को कोई अतिरिक्त वेतन/भत्ते आदि देय नहीं होंगे।
4. संबधित अधिकारी से अपेक्षा की जाती है कि, वे तत्काल उक्त पद पर कार्यभार ग्रहण करते हुये सूचना शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

