CM पुष्कर ने इस अधिकारी को किया सस्पेंड,जानिए कारण?
देहरादून।इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। यात्रा में अव्यवस्था की खबरें रोज सुर्खियां बन रही हैं।देहरादून आरटीओ की लंबे समय से शिकायत आ रही थी। आज हकीकत परखने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विभाग के 80 कर्मचारी और अफसर गैर हाजिर पाए गए।इससे नाराज सीएम धामी ने तत्काल आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया है।चौंकाने वाली बात ये थी कि चारधामयात्रा के पीक सीजन में आरटीओ के औचक निरीक्षण के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी को आरटीओ के 80 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले।इससे मुख्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया। अनुपस्थित 80 कर्मचारियों और अफसरों का 1 महीने का वेतन रोकने के निर्देश दे दिए हैं।
जनता 9 बजे से मौजूद, अफसर 10.30 तक गायब
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह राजपुर रोड मौजूद आरटीओ कार्यालय पर छापा मारा. औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पाया कि आरटीओ कार्यालय पर आम जनता अपने वाहनों से संबंधित कार्यों के लिए सुबह 9 बजे से मौजूद थी. लेकिन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को छोड़कर आरटीओ के मुख्य अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई और काफी कर्मचारी सुबह के 10:30 होने के बावजूद मौजूद नहीं थे।कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ दिनेश चन्द्र पठोई को निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।इस दौरान परिवहन सचिव अरविंद सिंह हयांकी को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी कर्मचारी समय होने के बावजूद उपस्थित नहीं हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जैसे ही देहरादून के आरटीओ ऑफिसपहुंचे वहां का नजारा देखकर हक्के बक्के रह गए।राजधानी देहरादून के आरटीओ ऑफिस से 80 कर्मचारी और अफसर गायब थे।बुधवार सुबह अचानक देहरादून राजपुर रोड स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंचकर सीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पिछले लंबे समय से देहरादून आरटीओ की मिल रही शिकायतों पर और मौके का निरीक्षण करने पर दोषी पाए जाने के बाद आरटीओ दिनेश पठोई को सस्पेंड कर दिया है।

