जल संस्थान से आई ये अपडेट
विभाग में वर्ष 2003 से सृजित ढांचे में मुख्यालय स्तर पर अधीक्षण अभियन्ता स्तर के 02 ही पद सृजित है, जबकि तत्समय से विभागीय कार्यों में वृद्धि हुई है तथा शासन स्तर पर समय-समय पर आहूत बैठक एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित बैठकों में विभागीय कार्यों से सम्बन्धित पक्ष एवं सूचना हेतु मुख्यालय स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उक्त बैठकों में प्रतिभाग किया जाता है। विभाग में मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों की कमी एवं कार्यहित में समय-समय पर शासन स्तर एवं माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आयोजित बैठकों में प्रतिभाग करने, कार्यों की प्रगति, अनुश्रवण तथा निम्नवत कार्यों के क्रियान्वयन एवं अद्यतन किये जाने हेतु निम्नवत् अधिकारियों को नामित किया जाता है।



