उत्तराखंड

इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस उत्तराखंड, चैप्टर की कार्यकारिणी का हुआ गठन

इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस उत्तराखंड, चैप्टर की कार्यकारिणी का हुआ गठन

देहरादून।आज इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस,उत्तराखंड की बैठक निरंजनपुर्,सहारनपुर रोड़ देहरादून स्थित ब्रिडकुल मीटिंग हॉल में बैठक हुई।इस बैठक में उत्तराखंड चैप्टर कार्यकारिणी का गठन हुआ।इसके लिए पूर्व से जारी सूचना के अनुसार मांगे गए नामांकन एवं इन सब पर सर्वसम्मिति से विचार-विमर्श किया गया।सर्वसम्मिति से आई.बी.सी उत्तराखंड चैप्टर कार्यकारिणी का गठन हुआ।जिसमें इं.अयाज अहमद(अध्यक्ष),इं.सुरेश तोमर(सचिव),इं.ऋषिराज वर्मा (कोषाध्यक्ष) तथा पांच सदस्य प्रबंध समिति निर्वाचित किया गया।

विदित हो कि इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस एवं राष्ट्रीय स्तरीय संस्था है।जिसमें भवन निर्माण के कोड तथा इनके अनुसार निर्माण कार्य किया जाता है।नव गठित कार्यकारणी ने इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के कार्यों को विभागों को अधिक से अधिक अंगीकृत किए जाने का संकल्प लिया।बैठक में इं. नवनीत पाण्डेय,इं.अशोक कुमार चौधरी,इं.अजय कुमार,इं.गोविंद सिंह कोंडल एवं आई.बी.सी. के नये सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *