उत्तराखंड पेयजल निगम,दून डिवीजन में बंदरो का कब्जा
उत्तराखंड पेयजल निगम,दून डिवीजन में बंदरो का कब्जा
देहरादून।उत्तराखंड पेयजल निगम,दून डिवीजन कार्यालय में इन दिनों बंदर कब्जा जमाए बैठे है।अधिकारी- कर्मचारियों का कार्यालय के अंदर जाना मुश्किल हो गया है।विभागीय अधिकारी बताते है कि वह कई बार वह नगर निगम कार्यालय में शिकायत कर चुके लेकिन नगर निगम ने कोई कार्यवाई नही की।पिछले कई माह से बंदरों का झुंड कार्यालय में आकर उत्पात मचा रहा है। इससे कार्यालय आने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

पेयजल कर्मियों ने चिंता जताई है कि कहीं इस लापरवाही के कारण कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है। वन विभाग से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की जा रही है।



