MDDA ने धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

0
IMG_20250716_182157

MDDA ने धूमधाम से मनाया हरेला पर्व

देहरादून।हरेला पर्व के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा डिफेंस कॉलोनी स्थित गौरा देवी पार्क और आढ़त बाजार क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गौरा देवी पार्क में 500 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। आढ़त बाजार क्षेत्र में जामुन, आंवला, नीम, कटहल व पॉम जैसे फलदार और औषधीय पौधों को लगाया गया। MDDA ने इस अभियान के तहत शहर भर में 60,000 पौधे लगाने और वितरित करने का संकल्प लिया है, जिसमें से 25,000 से 30,000 पौधे विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूलों और नागरिकों को वितरित किए गए हैं।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सचिव श्री मोहन बर्निया जी, संयुक्त सचिव श्री गौरव चटवाल जी, मुख्य अभियंता श्री एच. सी. एस. राणा जी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *